सामग्री पर जाएं
जून 3, 2026
  • About
  • About
  • Blog
  • Contact
  • Contact
  • Home
  • Home
  • Podcast
  • Services
cropped-Untitled-1-12-12-2025-19-09-30.png

cropped-Screenshot_401.png
मुख्य मेनू
  • राष्ट्रीय
  • घर
  • उत्तराखंड
  • हमारे बारे में
  • उत्तर प्रदेश
  • सेवाएँ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • ब्लॉग
  • संपर्क करें
  • Contact
लाइट/डार्क बटन
Watch Video
  • घर
  • Uttarakhand
  • तीन सूत्रीय मांगों को लेकर मंडी समिति कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन, सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी।
  • News
  • UdhamSinghNagar
  • Uttarakhand
  • Uttarakhand police

तीन सूत्रीय मांगों को लेकर मंडी समिति कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन, सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी।

News Desk 1 वर्ष ago 1 minute read 0 टिप्पणियाँ
IMG-20250325-WA0042

रुद्रपुर। उत्तराखंड कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड कर्मचारी संघ और उत्तराखंड मंडी समिति कर्मचारी संघ के संयुक्त बैनर तले कर्मचारियों ने अपनी तीन सूत्रीय मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदेश सरकार से जल्द से जल्द इन मांगों को पूरा करने की अपील करते हुए कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगे नहीं मानी गईं, तो वे उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।

मंगलवार को प्रदेशभर के मंडी कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर मंडी निदेशालय परिसर में एकत्र होकर धरना प्रदर्शन किया। कर्मचारियों का कहना था कि वे लंबे समय से अपनी मांगों को शासन-प्रशासन के समक्ष रखते आ रहे हैं, लेकिन अब तक उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई है। इसी उपेक्षा के चलते अब उन्होंने आंदोलन का रास्ता अपनाने का निर्णय लिया है।

ये हैं कर्मचारियों की तीन प्रमुख मांगे

धरने पर बैठे कर्मचारियों ने अपनी तीन सूत्रीय मांगों को प्रमुखता से उठाया:

1. दुकानों और परिसंपत्तियों को फ्री होल्ड या लीज पर देने की मांग – मंडी समितियों की दुकानों और संपत्तियों को कर्मचारियों व अन्य इच्छुक हितधारकों को फ्री होल्ड करने या लीज पर देने की मांग उठाई जा रही है।

2. अन्य विभागों के कर्मियों का मंडी विभाग में समायोजन – कर्मचारियों ने मांग की कि अन्य विभागों के कर्मियों को भी मंडी विभाग में समायोजित किया जाए, ताकि विभागीय संरचना को मजबूत किया जा सके।

3. बोर्ड निधि का सही उपयोग – मंडी बोर्ड की निधि को अन्य गैर-जरूरी मदों में खर्च करने के बजाय उचित उपयोग में लाने की मांग की गई।

सरकार की अनदेखी से नाराज कर्मचारी

धरना प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने कहा कि वे अपनी मांगों को लेकर पहले भी कई बार शासन-प्रशासन से वार्ता कर चुके हैं। इसके बावजूद अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। इससे प्रदेशभर के मंडी समिति कर्मचारियों में गहरी नाराजगी है। कर्मचारियों ने कहा कि सरकार उनकी समस्याओं को गंभीरता से नहीं ले रही है, जबकि वे लोकतांत्रिक तरीके से अपने हक की लड़ाई लड़ रहे हैं।

संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि यदि सरकार जल्द ही उनकी मांगों को पूरा नहीं करती है, तो वे अपने आंदोलन को और तेज करेंगे और अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने से भी पीछे नहीं हटेंगे।

धरना प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कर्मचारी शामिल

इस विरोध प्रदर्शन में मंडी समिति कर्मचारी संघ और विपणन बोर्ड कर्मचारी संघ के कई वरिष्ठ पदाधिकारी व कर्मचारी शामिल हुए। इस दौरान राजेंद्र प्रसाद, प्रदीप नौटियाल, विश्व विजय देव सिंह, दिग्विजय सिंह देव, मोहन चंद्र जोशी, कौशलेंद्र माहरा, योगेश तिवाड़ी, संजीव कुमार, त्रिभुवन सिंह समेत कई कर्मचारी मौजूद रहे।

संघ के नेताओं ने स्पष्ट कहा कि यदि उनकी तीन सूत्रीय मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया, तो वे चरणबद्ध आंदोलन के तहत आगे भी विरोध प्रदर्शन जारी रखेंगे।

लेखक के बारे में

News Desk

Administrator

सभी पोस्ट देखें

नेविगेशन पोस्ट करें

पिछला: हल्द्वानी: मुखानी थाना क्षेत्र में ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, पिता-पुत्र समेत 3 की दर्दनाक मौत
अगला: उत्तराखंड के अगले चीफ सेक्रेटरी हो सकते हैं IAS आनंद बर्द्धन

संबंधित कहानियां

Uttarakhand-CM-Pushkar-Singh-Dhami
1 minute read
  • Uttarakhand

दफ्तरों का चक्कर काटने से मुक्ति- अब घर बैठे विडियो कॉनफेरेंस पर होगी रजिस्ट्री

News Desk 1 वर्ष ago 0
1 minute read
  • UdhamSinghNagar
  • Uttarakhand

मेयर और पालिकाध्यक्षों के अधिकार छीनने वाला शासनादेश निरस्त\” सीएम के फ़ैसले का मेयर ने जताया आभार।

Bharat News 1 वर्ष ago 0
1 minute read
  • Nainital
  • Uttarakhand

नैनीताल ज़ू ने बर्ड फ्लू से बचाव के लिए की कड़ी तैयारियाँ, पर्यटकों के लिए जारी की गई एडवाइजरी

Bharat News 1 वर्ष ago 0

Categories

  • Local (27)
  • National (103)
  • News (320)
  • Uttarakhand (17)
  • Uttarakhand News (539)
  • अंतरराष्ट्रीय (22)
  • उत्तर प्रदेश (244)
  • उत्तराखंड (368)
  • दिल्ली (73)
  • बरेली (74)
  • राष्ट्रीय (144)

Subscribe

Email
The form has been submitted successfully!
There has been some error while submitting the form. Please verify all form fields again.

Recent Post

  • Rahul Gandhi के उत्तराखंड दौरे को लेकर कांग्रेस में जोश, विधायक तिलक राज बेहड़ ने कार्यकर्ताओं से की भारी संख्या में जुटने की अपील
  • ऋषिकेश ट्रांजिट कैंप पहुंचे सीएम धामी, चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
  • दिल्ली के मालवीय नगर रेस्टोरेंट में आग का तांडव: 21 लोगों की मौत, कई घायल,मृतकों में अधिकांश विदेशी; राहत-बचाव में जुटीं एजेंसियां
  • खान सर के कोचिंग सेंटर पर मंडराया खतरा, फायरिंग के बाद 2 दिन में कोचिंग उड़ाने की दी धमकी
  • विधायक तिलक राज बेहड़ ने तहसील दिवस में सुनी जन समस्याएं, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

Recent Posts

  • Rahul Gandhi के उत्तराखंड दौरे को लेकर कांग्रेस में जोश, विधायक तिलक राज बेहड़ ने कार्यकर्ताओं से की भारी संख्या में जुटने की अपील
  • ऋषिकेश ट्रांजिट कैंप पहुंचे सीएम धामी, चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
  • दिल्ली के मालवीय नगर रेस्टोरेंट में आग का तांडव: 21 लोगों की मौत, कई घायल,मृतकों में अधिकांश विदेशी; राहत-बचाव में जुटीं एजेंसियां
  • खान सर के कोचिंग सेंटर पर मंडराया खतरा, फायरिंग के बाद 2 दिन में कोचिंग उड़ाने की दी धमकी
  • विधायक तिलक राज बेहड़ ने तहसील दिवस में सुनी जन समस्याएं, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

Recent Comments

कोई टिप्पणी नही है।

Archives

  • जून 2026
  • मई 2026
  • अप्रैल 2026
  • मार्च 2026
  • फ़रवरी 2026
  • जनवरी 2026
  • दिसम्बर 2025
  • नवम्बर 2025
  • अक्टूबर 2025
  • सितम्बर 2025
  • अगस्त 2025
  • मई 2025
  • अप्रैल 2025
  • मार्च 2025
  • फ़रवरी 2025

Categories

  • Local
  • National
  • News
  • Uttarakhand
  • Uttarakhand News
  • अंतरराष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • दिल्ली
  • बरेली
  • राष्ट्रीय

आप चूक गए होंगे

vbbcvb
1 minute read
  • Uttarakhand News

Rahul Gandhi के उत्तराखंड दौरे को लेकर कांग्रेस में जोश, विधायक तिलक राज बेहड़ ने कार्यकर्ताओं से की भारी संख्या में जुटने की अपील

News Desk 5 घंटे ago 0
rfgfdgb
1 minute read
  • Uttarakhand News

ऋषिकेश ट्रांजिट कैंप पहुंचे सीएम धामी, चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

News Desk 7 घंटे ago 0
Screenshot_468
1 minute read
  • Uttarakhand News

दिल्ली के मालवीय नगर रेस्टोरेंट में आग का तांडव: 21 लोगों की मौत, कई घायल,मृतकों में अधिकांश विदेशी; राहत-बचाव में जुटीं एजेंसियां

News Desk 10 घंटे ago 0
hat
1 minute read
  • Uttarakhand News

खान सर के कोचिंग सेंटर पर मंडराया खतरा, फायरिंग के बाद 2 दिन में कोचिंग उड़ाने की दी धमकी

News Desk 11 घंटे ago 0

There was an error trying to submit your form. Please try again.

This field is required.

There was an error trying to submit your form. Please try again.

अधिक जानने के लिए यहां क्लिक करें

हमारी सेवाओं के बारे में जानकारी प्राप्त करें और समुदाय की सबसे महत्वपूर्ण खबरों से जुड़े रहें।

अभी पढ़ें
  • राष्ट्रीय
  • घर
  • उत्तराखंड
  • हमारे बारे में
  • उत्तर प्रदेश
  • सेवाएँ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • ब्लॉग
  • संपर्क करें
  • Contact
कॉपीराइट &कॉपी; 2026 सर्वाधिकार सुरक्षित. | ReviewNews द्वारा AF themes.