कॉमेडियन कपिल शर्मा के कनाडा स्थित कैप्स कैफे पर दूसरी बार गोलियां चलाई गईं। जांच में खुलासा हुआ है कि यह हमला गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के इशारे पर हुआ। रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान खान से करीबी रिश्ते रखना कपिल के लिए खतरा बन गया है।

हमले की वजह
लॉरेंस गिरोह के सदस्य हैरी बॉक्सर का एक ऑडियो सामने आया है, जिसमें कहा गया है कि कपिल शर्मा ने सलमान खान को अपने नेटफ्लिक्स शो “द ग्रेट इंडियन कपिल शो” सीजन 2 के पहले एपिसोड में बुलाया था। बिश्नोई गैंग को यह कदम पसंद नहीं आया और बदले में कैफे पर फायरिंग करवाई गई। ऑडियो में धमकी दी गई—
“जो सलमान के साथ काम करेगा, वो मरेगा।”
फिल्म इंडस्ट्री को चेतावनी
हैरी बॉक्सर ने कहा—
“कपिल शर्मा के रेस्टोरेंट पर फायरिंग इसलिए हुई क्योंकि उसने सलमान खान को शो के उद्घाटन में बुलाया। अब किसी को पहले से वार्निंग नहीं देंगे, सीधे गोली मारी जाएगी। मुंबई का माहौल इतना खराब कर देंगे कि किसी ने सोचा भी नहीं होगा।”
View this post on Instagram
उसने साफ शब्दों में कहा कि सलमान के साथ काम करने वाला चाहे छोटा कलाकार हो या बड़ा निर्माता-निर्देशक, उसे नहीं छोड़ा जाएगा।
सलमान-बिश्नोई की रंजिश
इस धमकी के बाद इंडस्ट्री में दहशत है। सलमान और लॉरेंस की दुश्मनी पुरानी है। काले हिरण शिकार मामले के बाद से लॉरेंस कई बार सलमान पर हमले की कोशिश कर चुका है, यहां तक कि उनके घर पर फायरिंग भी करवाई। इसके बाद सलमान की सुरक्षा बढ़ाई गई। लॉरेंस की मांग है कि सलमान इस मामले पर उसके समाज से माफी मांगें।
सलमान का जवाब
धमकियों के बावजूद सलमान लगातार फिल्मों की शूटिंग कर रहे हैं। वह बुलेटप्रूफ गाड़ी से चलते हैं और चारों ओर कड़ी सुरक्षा रहती है। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था—
“सब ऊपरवाले के हाथ में है, जितनी उम्र लिखी है, उतनी ही जीनी है।”
