

जानकारी के अनुसार, दिनेशपुर-काली नगर मार्ग पर कौशल्या गार्डन स्थित दयाल ज्वैलर्स की दुकान पर कुछ महिलाएं ग्राहक बनकर पहुंचीं। उन्होंने दुकानदार से सोने के आभूषण दिखाने को कहा। दुकानदार जब उन्हें आभूषण दिखा रहा था, तभी महिलाओं ने मौका देखकर सोने के कान के टॉप्स अपने पर्स में रख लिए।
इसके बाद महिलाएं बिना कोई खरीदारी किए दुकान से बाहर निकल गईं। कुछ देर बाद जब दुकानदार को सोने के टॉप्स गायब मिले तो उसे चोरी का पता चला। चोरी हुए आभूषणों का वजन करीब साढ़े तीन ग्राम बताया गया है।
दुकानदार ने तुरंत 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची दिनेशपुर पुलिस ने दुकान का निरीक्षण किया और संदिग्ध महिलाओं के बारे में जानकारी जुटाई।
पुलिस दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि महिलाओं की पहचान की जा सके। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
