रुद्रपुर स्थित आवास पर उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग की उपाध्यक्ष एवं दर्जा राज्यमंत्री फरजाना बेगम ने कल्कि धाम संभल के प्रमुख पूज्य आचार्य प्रमोद कृष्णम का स्वागत किया। इस दौरान शिष्टाचार भेंट हुई, जिसमें आचार्य जी का सानिध्य एवं आशीर्वाद प्राप्त हुआ।

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने अपने उद्बोधन में सकारात्मकता और आध्यात्मिक ऊर्जा पर बल देते हुए उपस्थित लोगों को प्रेरित किया। उनका मार्गदर्शन सभी के लिए उत्साहवर्धक रहा।

भेंट के दौरान उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा संचालित जनहितकारी योजनाओं पर भी चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि धामी सरकार के नेतृत्व में प्रदेश में विकास, सुशासन और जनसेवा के क्षेत्र में निरंतर प्रगति हो रही है।
