मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इगास पर्व के अवसर पर रुद्रप्रयाग पहुंचे, जहां उन्होंने आपदा प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना। इस दौरान सीएम ने उनके साथ समय बिताया और उन्हें हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।

सीएम धामी को अपने बीच पाकर प्रभावित लोग भावुक हो उठे। उन्होंने कहा, “आपका दर्द मेरा अपना है, राज्य सरकार हर कठिन घड़ी में आपके साथ मजबूती से खड़ी है।”
मुख्यमंत्री ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों में चल रहे पुनर्निर्माण और राहत कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्य तेज गति और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं।
