मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार देर शाम चंपावत से सड़क मार्ग से खटीमा पहुंचे। उन्होंने खटीमा बाजार में जाकर दीपावली पर्व के लिए दुकानों से मिट्टी के दीये खरीदे।

मुख्यमंत्री के आगमन पर बाजार में बड़ी संख्या में व्यापारी एकत्रित हो गए। सादगीपूर्ण अंदाज में उन्होंने सभी दुकानदारों से बातचीत की, उनका हालचाल जाना और उन्हें दिवाली की शुभकामनाएं दी।
दौरे के बाद मुख्यमंत्री रात्रि विश्राम के लिए कालापुल, नगला तराई स्थित अपने निजी आवास लौट गए।
