उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने अपने आवास पर आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में पूर्व सभासद उपेंद्र सिंह सहित शास्त्री वार्ड नंबर 2 के नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान क्षेत्रवासियों ने जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों को विस्तार से मंत्री के समक्ष प्रस्तुत किया।

मंत्री सौरभ बहुगुणा ने प्राप्त शिकायतों और सुझावों पर विस्तार से विचार-विमर्श करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि सभी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए।
इस मौके पर मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार जनता की समस्याओं के समाधान के लिए संवेदनशील और प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।

कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों ने मंत्री के सकारात्मक दृष्टिकोण और त्वरित कार्रवाई के आश्वासन पर संतोष व्यक्त करते हुए उनके प्रयासों की सराहना की।
