जिला मुख्यालय नई टिहरी की सी ब्लॉक टाइप-तीन आवासीय कॉलोनी में बुधवार सुबह उस समय हलचल मच गई, जब लोगों ने सीढ़ियों पर एक सांप देखा। सांप को देखकर कॉलोनी के लोग सतर्क हो गए। इसी बीच सांप एक कार के अंदर जा घुसा, जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
कार में सांप के छिप जाने के कारण लोग उसके बाहर निकलने का इंतजार करने लगे। इसके बाद मामले की सूचना वन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और सांप को कार से बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया।
वनकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद सांप को कार से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इस दौरान कॉलोनी में लोगों के बीच सांप को लेकर हलचल बनी रही। सांप के बाहर निकलने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

