सामग्री पर जाएं
जून 3, 2026
  • About
  • About
  • Blog
  • Contact
  • Contact
  • Home
  • Home
  • Podcast
  • Services
cropped-Untitled-1-12-12-2025-19-09-30.png

cropped-Screenshot_401.png
मुख्य मेनू
  • राष्ट्रीय
  • घर
  • उत्तराखंड
  • हमारे बारे में
  • उत्तर प्रदेश
  • सेवाएँ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • ब्लॉग
  • संपर्क करें
  • Contact
लाइट/डार्क बटन
Watch Video
  • घर
  • Uttarakhand
  • गदरपुर में दर्दनाक हादसा: स्कूल बस से गिरकर 4 वर्षीय बच्ची की मौत, परिवार में मचा कोहराम
  • News
  • UdhamSinghNagar
  • Uttarakhand
  • Uttarakhand police

गदरपुर में दर्दनाक हादसा: स्कूल बस से गिरकर 4 वर्षीय बच्ची की मौत, परिवार में मचा कोहराम

News Desk 1 वर्ष ago 1 minute read 0 टिप्पणियाँ

गदरपुर (ऊधम सिंह नगर), 5 अप्रैल — गदरपुर के पिपलिया नंबर एक क्षेत्र से आज शनिवार दोपहर एक बेहद हृदयविदारक घटना सामने आई है, जिसने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। आनंद पब्लिक स्कूल, पिपलिया नंबर दो में नर्सरी कक्षा में पढ़ने वाली चार वर्षीय बच्ची की स्कूल बस से गिरकर दर्दनाक मौत हो गई। मृतक बच्ची की पहचान तापस मंडल की पुत्री तृषा मंडल के रूप में हुई है, जिसका तीन दिन पहले ही स्कूल में दाखिला हुआ था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब 2 बजे स्कूल से छुट्टी के बाद तृषा अन्य बच्चों के साथ स्कूल बस से घर लौट रही थी। जब बस उसके घर के पास पिपलिया नंबर एक में रुकी, तो बच्ची बस से नीचे उतरने लगी। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने के कारण वह बस से नीचे गिर पड़ी। बताया जा रहा है कि बस ड्राइवर ने बच्ची को गिरते हुए नहीं देखा और बस को आगे बढ़ा दिया, जिससे बच्ची टायर के नीचे आ गई।

घटना के तुरंत बाद परिजनों ने गंभीर रूप से घायल बच्ची को आनन-फानन में रुद्रपुर के जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई है।

परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों ने स्कूल बस चालक पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि चालक की असावधानी के चलते ही यह दर्दनाक हादसा हुआ। उन्होंने प्रशासन से स्कूल प्रशासन और बस चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

स्थानीय लोगों का यह भी आरोप है कि स्कूल प्रबंधन की ओर से बच्चों की सुरक्षा को लेकर कोई गंभीरता नहीं बरती जा रही है। न तो बस में कोई सहायिका मौजूद थी और न ही बच्चों को सुरक्षित उतारने के लिए कोई व्यवस्थाएं की गई थीं।

प्रशासन ने लिया संज्ञान

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन भी मौके पर पहुंचा और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और स्कूल बस चालक की तलाश की जा रही है, जो घटना के बाद से फरार बताया जा रहा है।

गौरतलब है कि यह हादसा न केवल एक परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है, बल्कि स्कूल बसों की लापरवाह व्यवस्था और निगरानी पर भी गंभीर सवाल खड़े करता है। यह मामला एक बार फिर स्कूल बसों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन, स्कूल प्रबंधन और अभिभावकों को सतर्कता बरतने की चेतावनी देता है।

तृषा की मासूम मुस्कान अब केवल एक याद बनकर रह गई है।

लेखक के बारे में

News Desk

Administrator

सभी पोस्ट देखें

नेविगेशन पोस्ट करें

पिछला: 10 लाख न मिलने पर पत्नी व सास पर किया चाकू से हमला
अगला: फेलियर नहीं, नजीर थी फतेहगंज पश्चिमी में उधम सिंह नगर पुलिस की छापामार कार्रवाई

संबंधित कहानियां

Uttarakhand-CM-Pushkar-Singh-Dhami
1 minute read
  • Uttarakhand

दफ्तरों का चक्कर काटने से मुक्ति- अब घर बैठे विडियो कॉनफेरेंस पर होगी रजिस्ट्री

News Desk 1 वर्ष ago 0
1 minute read
  • UdhamSinghNagar
  • Uttarakhand

मेयर और पालिकाध्यक्षों के अधिकार छीनने वाला शासनादेश निरस्त\” सीएम के फ़ैसले का मेयर ने जताया आभार।

Bharat News 1 वर्ष ago 0
1 minute read
  • Nainital
  • Uttarakhand

नैनीताल ज़ू ने बर्ड फ्लू से बचाव के लिए की कड़ी तैयारियाँ, पर्यटकों के लिए जारी की गई एडवाइजरी

Bharat News 1 वर्ष ago 0

Categories

  • Local (27)
  • National (103)
  • News (320)
  • Uttarakhand (17)
  • Uttarakhand News (539)
  • अंतरराष्ट्रीय (22)
  • उत्तर प्रदेश (244)
  • उत्तराखंड (368)
  • दिल्ली (73)
  • बरेली (74)
  • राष्ट्रीय (144)

Subscribe

Email
The form has been submitted successfully!
There has been some error while submitting the form. Please verify all form fields again.

Recent Post

  • Rahul Gandhi के उत्तराखंड दौरे को लेकर कांग्रेस में जोश, विधायक तिलक राज बेहड़ ने कार्यकर्ताओं से की भारी संख्या में जुटने की अपील
  • ऋषिकेश ट्रांजिट कैंप पहुंचे सीएम धामी, चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
  • दिल्ली के मालवीय नगर रेस्टोरेंट में आग का तांडव: 21 लोगों की मौत, कई घायल,मृतकों में अधिकांश विदेशी; राहत-बचाव में जुटीं एजेंसियां
  • खान सर के कोचिंग सेंटर पर मंडराया खतरा, फायरिंग के बाद 2 दिन में कोचिंग उड़ाने की दी धमकी
  • विधायक तिलक राज बेहड़ ने तहसील दिवस में सुनी जन समस्याएं, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

Recent Posts

  • Rahul Gandhi के उत्तराखंड दौरे को लेकर कांग्रेस में जोश, विधायक तिलक राज बेहड़ ने कार्यकर्ताओं से की भारी संख्या में जुटने की अपील
  • ऋषिकेश ट्रांजिट कैंप पहुंचे सीएम धामी, चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
  • दिल्ली के मालवीय नगर रेस्टोरेंट में आग का तांडव: 21 लोगों की मौत, कई घायल,मृतकों में अधिकांश विदेशी; राहत-बचाव में जुटीं एजेंसियां
  • खान सर के कोचिंग सेंटर पर मंडराया खतरा, फायरिंग के बाद 2 दिन में कोचिंग उड़ाने की दी धमकी
  • विधायक तिलक राज बेहड़ ने तहसील दिवस में सुनी जन समस्याएं, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

Recent Comments

कोई टिप्पणी नही है।

Archives

  • जून 2026
  • मई 2026
  • अप्रैल 2026
  • मार्च 2026
  • फ़रवरी 2026
  • जनवरी 2026
  • दिसम्बर 2025
  • नवम्बर 2025
  • अक्टूबर 2025
  • सितम्बर 2025
  • अगस्त 2025
  • मई 2025
  • अप्रैल 2025
  • मार्च 2025
  • फ़रवरी 2025

Categories

  • Local
  • National
  • News
  • Uttarakhand
  • Uttarakhand News
  • अंतरराष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • दिल्ली
  • बरेली
  • राष्ट्रीय

आप चूक गए होंगे

vbbcvb
1 minute read
  • Uttarakhand News

Rahul Gandhi के उत्तराखंड दौरे को लेकर कांग्रेस में जोश, विधायक तिलक राज बेहड़ ने कार्यकर्ताओं से की भारी संख्या में जुटने की अपील

News Desk 6 घंटे ago 0
rfgfdgb
1 minute read
  • Uttarakhand News

ऋषिकेश ट्रांजिट कैंप पहुंचे सीएम धामी, चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

News Desk 7 घंटे ago 0
Screenshot_468
1 minute read
  • Uttarakhand News

दिल्ली के मालवीय नगर रेस्टोरेंट में आग का तांडव: 21 लोगों की मौत, कई घायल,मृतकों में अधिकांश विदेशी; राहत-बचाव में जुटीं एजेंसियां

News Desk 10 घंटे ago 0
hat
1 minute read
  • Uttarakhand News

खान सर के कोचिंग सेंटर पर मंडराया खतरा, फायरिंग के बाद 2 दिन में कोचिंग उड़ाने की दी धमकी

News Desk 11 घंटे ago 0

There was an error trying to submit your form. Please try again.

This field is required.

There was an error trying to submit your form. Please try again.

अधिक जानने के लिए यहां क्लिक करें

हमारी सेवाओं के बारे में जानकारी प्राप्त करें और समुदाय की सबसे महत्वपूर्ण खबरों से जुड़े रहें।

अभी पढ़ें
  • राष्ट्रीय
  • घर
  • उत्तराखंड
  • हमारे बारे में
  • उत्तर प्रदेश
  • सेवाएँ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • ब्लॉग
  • संपर्क करें
  • Contact
कॉपीराइट &कॉपी; 2026 सर्वाधिकार सुरक्षित. | ReviewNews द्वारा AF themes.