चमोली: नारायणबगड़ क्षेत्र के एक गांव में एक 13 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि परिजनों द्वारा मोबाइल फोन के इस्तेमाल को लेकर डांटने पर किशोरी ने यह कदम उठा लिया।

घटना के बाद परिजन गंभीर हालत में किशोरी को इलाज के लिए नारायणबगड़ अस्पताल लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मंगलवार को पंचनामा भरने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराए जाने की तैयारी की जा रही है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना के सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई की जाएगी।
