रुद्रपुर। क्षेत्रीय विधायक Shiv Arora ने जनसेवा को प्राथमिकता देते हुए अपने आवास पर जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया, जहां उन्होंने क्षेत्रवासियों की विभिन्न समस्याएं सुनीं और उनके शीघ्र समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।

जनसुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में लोग अपनी शिकायतें और समस्याएं लेकर पहुंचे। विधायक ने हर व्यक्ति की बात गंभीरता से सुनते हुए कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण कराया, जबकि शेष समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।

विधायक शिव अरोरा ने कहा कि जनता की सेवा करना उनका प्रथम दायित्व है और आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता में शामिल है। उन्होंने आश्वस्त किया कि क्षेत्र के विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की बाधा नहीं आने दी जाएगी।

