रुद्रपुर। शहर में चोला मण्डलम फाइनेंस कंपनी के खिलाफ व्यापारियों का गुस्सा फूट पड़ा। कंपनी के कार्यालय के बाहर व्यापारियों ने धरना प्रदर्शन करते हुए आरोप लगाया कि केवल दो किस्तें बकाया होने पर उनकी गाड़ी को जबरन जब्त कर लिया गया।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि कंपनी ने बिना पूर्व सूचना और तय प्रक्रिया का पालन किए यह कार्रवाई की, जो पूरी तरह अनुचित है। व्यापारियों ने इसे मनमानी करार देते हुए कहा कि इससे उन्हें आर्थिक नुकसान के साथ मानसिक उत्पीड़न भी झेलना पड़ रहा है।
धरना दे रहे लोगों ने प्रशासन से मामले में हस्तक्षेप कर न्याय दिलाने, वाहन वापस कराने और संबंधित कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
फिलहाल, इस मामले में फाइनेंस कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।