भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल, असम और पांडिचेरी में मिली प्रचंड जीत के बाद रुद्रपुर में जोरदार उत्सव मनाया। इस मौके पर रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को बधाई दी और झालमुड़ी के साथ मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की।

जश्न के दौरान ढोल-नगाड़ों और नारों से माहौल गूंज उठा। कार्यकर्ताओं ने इस ऐतिहासिक जीत को देश के प्रधानमंत्री Narendra Modi के मजबूत नेतृत्व का परिणाम बताया।

विधायक शिव अरोरा ने कहा कि यह सफलता भाजपा की जनहितकारी नीतियों, सशक्त संगठन और कार्यकर्ताओं की निरंतर मेहनत का नतीजा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पार्टी को देशभर में व्यापक समर्थन मिल रहा है।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए, जिन्होंने पूरे उत्साह के साथ जीत का जश्न मनाया।
