उत्तराखंड में राज्य स्थापना दिवस के मौके पर युवाओं के लिए रोजगार के द्वार खुलने जा रहे हैं। इसी कड़ी में चंपावत जिले के टनकपुर में 8 नवंबर 2025 (शनिवार) को एक दिवसीय रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है। यह मेला राजकीय महाविद्यालय परिसर, टनकपुर में सुबह 9 बजे से शुरू होगा।

इस रोजगार मेले में अशोका लीलैंड, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, लावा इंटरनेशनल, हेथा ऑर्गेनिक, पुखराज हेल्थ केयर, युवा शक्ति फाउंडेशन सहित 20 से अधिक कंपनियां हिस्सा लेंगी। इन कंपनियों में लगभग 2500 रिक्त पदों पर अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा।
शैक्षणिक योग्यता: हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, आईटीआई, डिप्लोमा, स्नातक, परास्नातक, बी.टेक आदि योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।
आयु सीमा: 18 से 30 वर्ष
वेतनमान: ₹10,000 से ₹25,000 प्रति माह
कार्यस्थल: चंपावत, टनकपुर, खटीमा, पंतनगर, रुद्रपुर, दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम और बेंगलुरु
आवश्यक दस्तावेज: शैक्षणिक प्रमाणपत्रों की छायाप्रतियां, बायोडाटा और दो पासपोर्ट साइज फोटो।
पंजीकरण: उम्मीदवारों को National Career Service Portal (www.ncs.gov.in) पर अनिवार्य रूप से पंजीकरण करना होगा।
संपर्क नंबर: 05965-297303, 7830860575, 8445855555
