किच्छा। हल्द्वानी रोड पर हिमालयन प्रोग्रेसिव स्कूल के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, जहां आसपास के लोग और यात्री भी जमा हो गए थे।

पुलिस ने मृतक की पहचान की कोशिश की, लेकिन फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिल सकी। मृतक ने पेंट और शर्ट पहनी हुई थी और उसके हाथ पर “जीवन” नाम गुदा हुआ था।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए मृतक की पहचान और मौत के कारणों की जांच जारी है।
