टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन संयुक्त रूप से भारत और श्रीलंका करेंगे। इस बार कुल 20 टीमें इस मेगा टूर्नामेंट में भाग लेंगी, और यह पहली बार होगा जब ICC इवेंट में इतनी बड़ी टीमों की संख्या होगी।

क्वालीफिकेशन के लिए विभिन्न मानकों का पालन किया गया। कुछ टीमों ने 2024 टी20 वर्ल्ड कप में प्रदर्शन के आधार पर, कुछ ने आईसीसी रैंकिंग के आधार पर और कुछ ने क्षेत्रीय क्वालीफायर्स जीतकर 2026 के टूर्नामेंट का टिकट हासिल किया।
नेपाल और ओमान ने क्वालीफाई किया
एशिया-पैसिफिक क्वालीफायर्स में सुपर सिक्स राउंड में नेपाल और ओमान ने शानदार प्रदर्शन कर अपनी जगह पक्की की। नेपाल ने तीनों सुपर सिक्स मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश किया और तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप में खेलेंगे। ओमान ने भी अपने तीनों मैच जीतकर तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया।
Oman punch their ticket to next year’s ICC Men’s #T20WorldCup 🎟️
More ➡️ https://t.co/6k9k6Roo9t pic.twitter.com/bZ0kjf25iS
— ICC (@ICC) October 15, 2025
कनाडा और इटली भी शामिल
इस बार इटली, कनाडा और नामीबिया ने भी 2026 टी20 वर्ल्ड कप में जगह बनाई।
अंतिम स्थान के लिए तीन टीमें मुकाबले में
अब तक कुल 19 टीमें क्वालीफाई कर चुकी हैं। अंतिम 20वां स्थान पाने के लिए यूएई, जापान और कतर के बीच मुकाबला जारी है। सुपर सिक्स अंक तालिका के अनुसार अंतिम बचे मैच निर्णायक होंगे। यूएई अगर जापान के खिलाफ जीतता है, तो वह भी टूर्नामेंट में जगह पक्की कर लेगा।
Nepal are on their way to the ICC Men’s #T20WorldCup 2026 ✈️
More ➡️ https://t.co/6k9k6Roo9t pic.twitter.com/txxuXBQFAk
— ICC (@ICC) October 15, 2025
टी20 वर्ल्ड कप 2026 की 19 क्वालीफाई टीमें:
भारत, श्रीलंका, अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, अमेरिका, वेस्टइंडीज, आयरलैंड, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, कनाडा, नीदरलैंड, इटली, जिम्बाब्वे, नामीबिया, नेपाल, ओमान
