रुद्रप्रयाग। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को गुप्तकाशी पहुंचे, जहां उन्होंने बाल वैज्ञानिकों के साथ संवाद किया और राज्य स्तरीय चतुर्थ सीमांत पर्वतीय जनपद बाल विज्ञान महोत्सव का शुभारंभ किया। यह कार्यक्रम उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (U-COST) की ओर से पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय, गुप्तकाशी में 15 और 16 अक्तूबर को आयोजित किया जा रहा है।

इस दो दिवसीय महोत्सव में चमोली, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और चंपावत जिलों के 240 बाल वैज्ञानिक भाग ले रहे हैं। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि बाल वैज्ञानिकों के नवाचार राज्य के भविष्य को दिशा देंगे और ऐसे आयोजन बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण को मजबूत करने का कार्य करते हैं।