दशहरा मेला देखकर घर लौट रहे बरी निवासी सतविंदर सिंह (38) और उनके दोस्त हरदया कलकड़ा को बृहस्पतिवार शाम एक कार ने टक्कर मार दी। हादसे में सतविंदर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हरदया गंभीर रूप से घायल है।

स्थानीय लोगों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने सतविंदर को मृत घोषित किया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया। हरदया का इलाज जारी है।
सीओ भूपेंद्र सिंह धोनी ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। परिजनों के अनुसार, कार चालक रुद्रपुर का निवासी है और उसकी तलाश की जा रही है।
इसी दिन रामनगर निवासी जितेंद्र सिंह (24) को बाइक से काशीपुर लौटते समय धनौरी के पास एक तेज वाहन ने टक्कर मार दी। घायल युवक को स्थानीय लोगों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जबकि वाहन चालक फरार हो गया।
