मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को ऋषिकेश पहुंचे, जहां उन्होंने नगर पालिका मुनि की रेती स्थित पूर्णानंद खेल मैदान में आयोजित 10 दिवसीय सरस मेले का शुभारंभ किया। इस मौके पर वन मंत्री सुबोध उनियाल और ग्रामीण विकास मंत्री गणेश जोशी भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के आरंभ से पहले तेज बारिश के कारण आयोजन कुछ देर प्रभावित हुआ, लेकिन इसके बावजूद मेले का शुभारंभ उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे मेले स्थानीय उत्पादों, स्व-सहायता समूहों और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
