रुद्रपुर। ऊधमसिंह नगर कांग्रेस में नए सिरे से संगठन को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम उठाते हुए पार्टी ने मंगलवार देर रात जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष की नियुक्ति की घोषणा की। रुद्रपुर के हिमांशु गावा को दूसरी बार जिला कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि ममता रानी को रुद्रपुर महानगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

इन दोनों नामों की घोषणा अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने की। इस पद के लिए कई दावेदारों के नामों पर विचार चल रहा था, जिनमें पूर्व महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा भी शामिल थे।
नए पदभार मिलने के बाद हिमांशु गावा और ममता रानी ने कांग्रेस नेतृत्व का आभार व्यक्त किया और कहा कि वे संगठन को और अधिक सक्रिय व मजबूत बनाने के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे।
