काशीपुर में छठ पर्व को लेकर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। व्रतियों और श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सिंचाई विभाग ने चैती परिसर के पास स्थित महादेव नहर की सफाई कराई है। अब 12 नवंबर से नहर में साफ पानी छोड़े जाने की तैयारी है।


काशीपुर में पूर्वांचल के काफी लोग रहते हैं, जो हर साल लोक आस्था का महापर्व छठ धूमधाम से मनाते हैं। दीपावली के बाद मनाए जाने वाले इस पर्व पर बड़ी संख्या में व्रती परिवार महादेव नहर स्थित छठ घाट पर पहुंचते हैं और भगवान सूर्य को अर्घ्य देते हैं।
पर्व के दौरान श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए सिंचाई विभाग ने नहर की सफाई का काम शुरू कराया। विभाग की ओर से जेसीबी मशीन की मदद से नहर में जमा कूड़ा, पॉलीथिन और सिल्ट हटाई गई है।
सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता गौरव पाठक ने बताया कि नहर में एक बार फिर विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। इसके बाद 12 नवंबर से इसमें साफ पानी छोड़ा जाएगा, ताकि छठ पर्व के दौरान श्रद्धालुओं को स्वच्छ पानी मिल सके।
जिम्मेदारियों को स्पष्ट करके लिखें
