गाबा चौक पर बृहस्पतिवार सुबह उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब गौ रक्षा दल के सदस्यों ने मांस से भरी एक पिकअप को रोक लिया। वाहन में करीब छह क्विंटल मांस होने की बात सामने आई है। मांस गोमांस होने की आशंका जताते हुए सदस्यों ने विरोध किया और पिकअप में तोड़फोड़ कर दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर दो लोगों को हिरासत में लिया।


जानकारी के मुताबिक, गौ रक्षा दल के सदस्यों को क्षेत्र में मांस की तस्करी की सूचना मिली थी। इसके बाद उन्होंने गाबा चौक पर निगरानी शुरू कर दी। इसी दौरान गदरपुर की ओर से आ रही पिकअप को रोककर उसमें रखे मांस की जांच की गई। मांस की मात्रा और उसके गोमांस होने की आशंका को लेकर मौके पर हंगामा शुरू हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही आदर्श कॉलोनी चौकी प्रभारी प्रदीप पंत पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इसके अलावा गोवंश स्क्वाड कुमाऊं की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति संभालते हुए पिकअप को अपने कब्जे में लिया और दो लोगों को हिरासत में ले लिया।
प्रयोगशाला की रिपोर्ट से होगी पुष्टि
बरामद मांस के गोमांस होने की फिलहाल पुष्टि नहीं हुई है। इसकी वास्तविक स्थिति प्रयोगशाला में जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। रिपोर्ट आने के बाद ही मांस की प्रकृति को लेकर स्थिति साफ होगी।
मैं पुलिस कार्रवाई और स्पष्ट करूं
रुद्र
