नई दिल्ली/देहरादून: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान कर दिया है। नई टीम में उत्तराखंड को भी अहम प्रतिनिधित्व मिला है। पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी को मीडिया संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम में उत्तराखंड से अन्य नेताओं को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई हैं। आलोक भट्ट को सोशल मीडिया सह-संयोजक बनाया गया है। वहीं महेंद्र पांडे को राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
तीरथ सिंह रावत को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को बीजेपी के राष्ट्रीय संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है। उन्हें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। तीरथ सिंह रावत के राष्ट्रीय संगठन में शामिल होने को उत्तराखंड के लिहाज से अहम माना जा रहा है।
अनिल बलूनी को मीडिया की कमान
गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी को नई राष्ट्रीय टीम में मीडिया संयोजक बनाया गया है। पार्टी संगठन में यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मानी जाती है। बलूनी पहले भी बीजेपी के केंद्रीय संगठन में मीडिया से जुड़ी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं।
इसके अलावा आलोक भट्ट को सोशल मीडिया सह-संयोजक और महेंद्र पांडे को राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री बनाया गया है। नई नियुक्तियों के साथ उत्तराखंड के नेताओं की राष्ट्रीय संगठन में भूमिका और मजबूत हुई है।
बीजेपी की नई टीम में अनुभवी नेताओं के साथ युवा चेहरों को भी जिम्मेदारियां दी गई हैं। पार्टी की नई राष्ट्रीय टीम को आगामी राजनीतिक और संगठनात्मक रणनीति के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
