किच्छा के इंदिरा गांधी खेल मैदान में शहीद भगत सिंह क्रिकेट अकादमी द्वारा आयोजित पहले इवनिंग क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता संजीव कुमार सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और उन्होंने विधिवत टूर्नामेंट का उद्घाटन किया।

शुभारंभ समारोह के दौरान संजीव कुमार सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करते हुए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन क्षेत्र में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के साथ-साथ युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतरीन मंच प्रदान करते हैं।

उन्होंने आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। साथ ही, बड़ी संख्या में मौजूद दर्शकों का भी आभार व्यक्त किया, जो खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए मैदान में उपस्थित रहे।

स्थानीय लोगों और खेल प्रेमियों में टूर्नामेंट को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। इस आयोजन से क्षेत्र में खेल गतिविधियों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
