नई दिल्ली। वरिष्ठ भाजपा नेता Sanjeev Kumar Singh ने दिल्ली स्थित 21 अशोका रोड पर भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद कैसरगंज Brij Bhushan Sharan Singh से उनके आवास पर मुलाकात की।

मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच विभिन्न समसामयिक विषयों और संगठन से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। इस अवसर पर संजीव कुमार सिंह ने वरिष्ठ नेता बृजभूषण शरण सिंह का आशीर्वाद प्राप्त किया और उनके अनुभवों से मार्गदर्शन लिया।
संजेव कुमार सिंह ने कहा कि वरिष्ठ नेतृत्व का मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायक होता है और इससे संगठन को मजबूत बनाने में मदद मिलती है। उन्होंने जनसेवा के कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता भी जताई।
