देहरादून/नई दिल्ली: उत्तराखंड के कोटद्वार में ‘बाबा’ नाम की दुकान को लेकर उठे विवाद के बाद चर्चाओं में आए दीपक कुमार कश्यप उर्फ मोहम्मद दीपक से कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दिल्ली स्थित अपने आवास पर मुलाकात की। राहुल गांधी ने इस मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करते हुए इसे एकता और समानता का संदेश बताया।

राहुल गांधी ने पोस्ट में लिखा, “हर इंसान, एक समान — यही है भारतीयता।” उन्होंने कहा कि मोहम्मद दीपक ने जिस तरह सामाजिक सद्भाव का परिचय दिया, वह युवाओं के लिए प्रेरणा है। इससे पहले भी राहुल गांधी ने उन्हें “भारत का हीरो” बताते हुए संविधान और इंसानियत के समर्थन में खड़े होने की सराहना की थी।
View this post on Instagram
क्या है पूरा मामला?

विवाद उत्तराखंड के कोटद्वार, जनपद पौड़ी गढ़वाल से जुड़ा है। यहां ‘बाबा’ नाम से संचालित एक कपड़ों की दुकान के नाम को लेकर 26 जनवरी को आपत्ति जताई गई थी। कुछ संगठनों ने दुकान का नाम बदलने की मांग करते हुए कहा कि क्षेत्र में स्थित सिद्धबली बाबा मंदिर आस्था का केंद्र है।
उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो हैं।
दीपक संविधान और इंसानियत के लिए लड़ रहे हैं – उस संविधान के लिए जिसे BJP और संघ परिवार रोज़ रौंदने की साज़िश कर रहे हैं।
वे नफ़रत के बाज़ार में मोहब्बत की दुकान का जीवित प्रतीक हैं और यही बात सत्ता को सबसे ज़्यादा चुभती है।
संघ परिवार… pic.twitter.com/c1D4VHV5XO
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) February 1, 2026
घटना के दौरान पास में जिम संचालित करने वाले दीपक कुमार कश्यप दुकानदार के समर्थन में सामने आए और नाम बदलने से इनकार किया। बहस के दौरान उन्होंने अपना नाम “मोहम्मद दीपक” बताया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद मामला राज्य से निकलकर राष्ट्रीय राजनीति का विषय बन गया और विभिन्न दलों की प्रतिक्रियाएं सामने आईं।

