देहरादून: सुभाषनगर में नरेन्द्र टेंट हाउस के प्लाट में रखा टेंट और शामियाने का सामान अचानक आग की चपेट में आ गया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि पास के रिहायशी मकानों तक फैल गईं, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। फायर विभाग की टीम ने कई घंटे की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया।

कंट्रोल रूम को आग लगने की सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची। आग में फोल्डिंग टेबल, बर्तन, टेंट, भट्टियां, मेट, रजाई-गद्दे सहित कई सामान जल रहे थे। फायरकर्मियों ने करीब तीस हजार लीटर पानी का इस्तेमाल कर आग के फैलाव को रोकते हुए स्थिति को नियंत्रण में किया।
वहीं, बड़ोवाला क्षेत्र के गोरखपुर चौक के पास रजाई और गद्दों की एक दुकान में भी आग लगी। फायर यूनिट ने तुरंत दुकान का शटर तोड़कर आग को बुझाया। दोनों घटनाओं में केवल सामान का नुकसान हुआ, कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ।