बीजापुर (छत्तीसगढ़): बस्तर संभाग के बीजापुर जिले के फरसेगढ़ थाना क्षेत्र में आज सुबह से सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। जिले के उत्तर-पश्चिमी जंगल और पहाड़ी इलाके में माओवादियों की गतिविधि की सूचना मिलने के बाद बीजापुर से एक संयुक्त टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मुठभेड़ में दो माओवादी ढेर हुए हैं और मौके से दो AK-47 हथियार बरामद किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि यह अभियान नक्सली कमांडर पापा राव की सूचना पर चलाया जा रहा था।
सर्च अभियान के दौरान दोनों पक्षों के बीच सुबह से लगातार फायरिंग जारी है। बीजापुर पुलिस ने बताया कि ऑपरेशन अभी जारी होने के कारण मुठभेड़ के सटीक स्थान, ऑपरेशन में शामिल सुरक्षाबलों की संख्या और अन्य संवेदनशील जानकारी साझा नहीं की जा सकती, ताकि जवानों की सुरक्षा बनी रहे।
अधिकारी यह भी स्पष्ट कर चुके हैं कि ऑपरेशन समाप्त होने के बाद मुठभेड़ से जुड़ी पूरा विवरण साझा किया जाएगा।
छत्तीसगढ़ में हाल के नक्सल मुठभेड़ों की झलक
-
3 जनवरी 2026: सुकमा में 12 माओवादी ढेर
-
3 जनवरी 2026: बीजापुर, बासागुड़ा में 2 माओवादी ढेर
-
19 दिसंबर 2025: बीजापुर में 5 लाख के इनामी नक्सली ढेर
-
18 दिसंबर 2025: सुकमा में 3 माओवादी ढेर
-
3 दिसंबर 2025: गंगालूर में 18 माओवादी ढेर, 3 सुरक्षाकर्मी शहीद
-
12 नवंबर 2025: बीजापुर में 6 माओवादी ढेर
-
21 मई 2025: शीर्ष नक्सली नेता बसवराजू समेत 28 माओवादी ढेर
-
15 मई 2025: बीजापुर, कर्रेगुट्टा में 31 नक्सली ढेर
-
12 अप्रैल 2025: दंतेवाड़ा-बीजापुर सीमा पर 3 माओवादी ढेर
-
31 मार्च 2025: 45 लाख की इनामी महिला नक्सली ढेर
