रामनगर: विधानसभा कालाढूंगी के कोटाबाग क्षेत्र में आयोजित घोड़ा लाइब्रेरी ‘पहाड़ पंछ्याण’ महोत्सव 2025 में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विधानसभा कालाढूंगी और जनपद नैनीताल के लिए अनेक महत्वपूर्ण विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास कर क्षेत्र को बड़ी सौगात दी।

मुख्यमंत्री ने महोत्सव के लिए 91 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की, वहीं राज्य योजना के अंतर्गत नैनीताल में पशु चिकित्सालय भवन निर्माण को भी मंजूरी दी गई। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने बताया कि कालाढूंगी–कोटाबाग क्षेत्र में 114 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया है।
“आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी ने मन की बात कार्यक्रम में घोड़ा लाइब्रेरी के कार्यों की सराहना की। समस्त उत्तराखंडवासियों की ओर से आदरणीय प्रधानमंत्री जी का आभार, जिन्होंने मन की बात के माध्यम से उत्तराखंड से जुड़े नवाचारों और प्रेरक प्रयासों को देश के साथ साझा किया।”… pic.twitter.com/H0T3trM1Ep
— Office Of Pushkar Singh Dhami (@OfficeofDhami) December 28, 2025
विधानसभा कालाढूंगी में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए सड़क और पुल परियोजनाओं को प्राथमिकता दी गई। राजकीय प्राथमिक विद्यालय भगवानपुर से राजकीय इंटर कॉलेज लामाचौड़ होते हुए कालाढूंगी मुख्य मार्ग तक सड़क चौड़ीकरण कार्य को 380.88 लाख रुपये की लागत से स्वीकृति मिली। इसके साथ ही कोटाबाग विकासखंड के ग्राम वालाकोट (भाटलानी) स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्य का 104.56 लाख रुपये की लागत से लोकार्पण किया गया।
अन्य परियोजनाओं में निगम नल वाला मार्ग का पुनर्निर्माण तथा शुभम के घर से सुरेश भट्ट के घर तक नए मार्ग के निर्माण हेतु 183.47 लाख रुपये का शिलान्यास शामिल है। राज्य योजना के तहत कोटाबाग–रामनगर–कालाढूंगी–हल्द्वानी–काठगोदाम मार्ग पर निहाल नदी में 24 मीटर स्पान आरसीसी पुल निर्माण के लिए 319.20 लाख रुपये स्वीकृत किए गए। वहीं, हल्द्वानी ब्लॉक में आईटीआई क्रॉसिंग से रामपुर रोड और डॉ. सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज के पास नहर कवरिंग के बाद सड़क चौड़ीकरण कार्य हेतु 2374 लाख रुपये का शिलान्यास किया गया।
“आज के अवसर पर जनपद नैनीताल के समग्र विकास हेतु ₹114 करोड़ से अधिक की योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया, जो क्षेत्र के विकास को नई गति देगा। सभी जनपदों में आधारभूत सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण करते हुए सशक्त उत्तराखंड का निर्माण हमारा संकल्प है।” : माननीय मुख्यमंत्री श्री… pic.twitter.com/9Sh2GBWFSo
— Office Of Pushkar Singh Dhami (@OfficeofDhami) December 28, 2025
इसके अतिरिक्त विधानसभा कॉलोनी के रमणीक राम सिंह मुख्य मार्ग, ग्राम फूलचौड़ का मैन तुलसी विहार मार्ग, काठगोदाम 33/11 केवी उपकेंद्र व विद्युत परियोजनाएं तथा राजकीय महाविद्यालय कोटाबाग में चारदीवारी, फेंसिंग और मैदान समेकन जैसे कार्य भी योजनाओं में शामिल हैं।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सरकार का उद्देश्य पर्वतीय क्षेत्रों में शिक्षा, संस्कृति और आधारभूत ढांचे को समान रूप से सशक्त करना है। उन्होंने संकल्प फाउंडेशन के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि घोड़ा लाइब्रेरी जैसे आयोजन पहाड़ की लोकसंस्कृति और ज्ञान परंपरा को नई पहचान दे रहे हैं।
“हमारी सरकार मानसखंड परियोजना के माध्यम से क्षेत्र के विभिन्न पौराणिक मंदिरों का शिलान्यास एवं विकास कार्य सुनिश्चित कर रही है। इससे उत्तराखंड के आध्यात्मिक पर्यटन को नई गति मिली है, जिसके मूल में आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की विशेष ऊर्जा और प्रेरणा है।” : माननीय… pic.twitter.com/uZNVFbmsvb
— Office Of Pushkar Singh Dhami (@OfficeofDhami) December 28, 2025
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी प्रेरणा से राज्य में शीतकालीन यात्रा की शुरुआत हुई, जिससे उत्तराखंड को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिली है। उन्होंने बताया कि अब शीतकाल में भी बड़ी संख्या में पर्यटक और श्रद्धालु उत्तराखंड आ रहे हैं, जिससे राज्य की अर्थव्यवस्था को वर्षभर गति मिल रही है।
“आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के मार्गदर्शन में हमारी सरकार प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को अधिक आधुनिक और व्यावहारिक बना रही है। देश में सबसे पहले नई शिक्षा नीति लागू करते हुए, सभी सरकारी विद्यालयों में एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तकें अनिवार्य की गईं तथा राजकीय व सहायता… pic.twitter.com/tRQuyTak2J
— Office Of Pushkar Singh Dhami (@OfficeofDhami) December 28, 2025
राजनीतिक टिप्पणी करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने स्पष्ट कहा कि उत्तराखंड में कानून से ऊपर कोई नहीं है। भाईचारे के इस राज्य में कानून तोड़ने या अतिक्रमण की किसी को अनुमति नहीं दी जाएगी।
