मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में एक ऐसा अनोखा मामला सामने आया है जिसने सबको चौंका दिया। यहां बेटे की सगाई तय होने से पहले ही दुल्हन के पिता और दूल्हे की मां के बीच प्रेम संबंध हो गए। दोनों ने परिवारों और समाज की परवाह किए बिना साथ भागने का फैसला कर लिया।

मामला बड़नगर रोड स्थित ऊंटवासा गांव का है। 45 वर्षीय महिला आठ दिन पहले लापता हो गई थी, जिसके बाद उसके बेटे ने पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई। जांच के दौरान गुरुवार को महिला चिकली गांव में मिली। पूछताछ में पता चला कि महिला के बेटे की शादी उसी गांव के एक किसान की बेटी से तय हुई थी।
सगाई की तैयारियां चल रही थीं, लेकिन इसी बीच दूल्हे की मां और दुल्हन के पिता के बीच प्रेम संबंध बन गए। दोनों शादी से पहले ही फरार हो गए। आठ दिन बाद पुलिस ने दोनों को बरामद किया, लेकिन उन्होंने स्पष्ट कहा कि वे अब अपने परिवारों के साथ नहीं, बल्कि एक-दूसरे के साथ रहना चाहते हैं।
गांव में यह अनोखी प्रेम कहानी चर्चा का विषय बनी हुई है — जहां रिश्ता समधी-समधन का बनने वाला था, वहीं अब दोनों खुद को पति-पत्नी के रूप में देख रहे हैं।
