केंद्र सरकार ने हाल ही में जीएसटी स्लैब में बदलाव को मंजूरी दी है, जिसके तहत गाड़ियों और मोटरसाइकिलों पर लगने वाला टैक्स घटाया गया है। इस फैसले के बाद कई कंपनियों ने अपने वाहनों की कीमतें कम कर दी हैं।

देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली मोटरसाइकिलों में से एक हीरो पैशन प्लस (Hero Passion Plus) भी अब पहले से सस्ती हो गई है। हीरो मोटोकॉर्प ने घोषणा की है कि नई जीएसटी दरें लागू होने के बाद इस बाइक की कीमत में 6,500 रुपये तक की कटौती की जाएगी। इससे मिडिल क्लास खरीदारों के लिए इसे खरीदना और किफायती हो जाएगा।
नए GST नियमों का प्रभाव
सरकार ने 350 सीसी से कम इंजन वाली मोटरसाइकिलों पर जीएसटी दर को 28% से घटाकर 18% कर दिया है। टैक्स में 10% की कटौती के कारण टू-व्हीलर्स की कीमतों में सीधी कमी आएगी। नई दरें 22 सितंबर से लागू होंगी।
टू-व्हीलर बाजार को नई रफ्तार
अधिकांश टू-व्हीलर्स इसी सेगमेंट में आते हैं। कीमतें घटने से बिक्री में बढ़ोतरी की संभावना है। विशेषज्ञों का मानना है कि सरकार का यह कदम टू-व्हीलर उद्योग के लिए बड़ा प्रोत्साहन साबित होगा और बाजार में प्रतिस्पर्धा को और तेज करेगा।
