गूगल प्ले के एक नोटिफिकेशन के बाद Paytm यूजर्स में घबराहट फैल गई थी। मैसेज में कहा गया था कि 31 अगस्त के बाद Paytm UPI काम नहीं करेगी। सोशल मीडिया पर अफवाहें और फर्जी मैसेज तेजी से वायरल हुए। अब Paytm ने इस पर स्थिति साफ कर दी है।
क्या सच में बंद होगी Paytm UPI?
कंपनी ने स्पष्ट किया कि UPI सर्विस बंद नहीं होगी। यह बदलाव सिर्फ उन यूजर्स के लिए है, जो @paytm हैंडल से सब्सक्रिप्शन पेमेंट्स (Recurring Payments) करते हैं। जैसे – YouTube Premium, Google One Storage व अन्य सेवाएं।
साधारण लेन-देन करने वाले ग्राहकों पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा।
क्या होगा बदलाव?
-
पुराने @paytm हैंडल की जगह अब नया हैंडल इस्तेमाल होगा।
-
उदाहरण: अगर आपका UPI ID amit@paytm है तो यह बदलकर amit@pthdfc, amit@ptsbi, amit@ptaxis या amit@ptyes हो जाएगा।
आपके लिए विकल्प
-
नए बैंक-लिंक्ड UPI ID का इस्तेमाल करें।
-
Google Pay या PhonePe जैसे दूसरे UPI ऐप्स का प्रयोग करें।
-
बार-बार होने वाले भुगतानों के लिए Debit/Credit Card चुनें।
Paytm का आश्वासन
Paytm के संस्थापक विजय शेखर शर्मा ने कहा कि ग्राहकों का लेन-देन पहले जैसा ही सुरक्षित और आसान रहेगा। यह सिर्फ तकनीकी बदलाव है, जिसे NPCI की मंजूरी के बाद लागू किया जा रहा है। Paytm को TPAP (Third Party Application Provider) के तौर पर मान्यता मिल चुकी है।
गूगल प्ले का नोटिफिकेशन क्यों आया?
31 अगस्त, 2025 तक सब्सक्रिप्शन पेमेंट्स के लिए नया UPI हैंडल अपनाना ज़रूरी है। इसलिए गूगल प्ले ने यूजर्स को अलर्ट किया कि 1 सितंबर से @paytm हैंडल स्वीकार नहीं होगा।
अधूरी जानकारी के कारण यह भ्रम फैल गया कि पूरा Paytm UPI बंद हो जाएगा।
