नई दिल्ली। करीब पांच साल बाद चीन के वीडियो ऐप टिकटॉक की भारत में वापसी की खबरों ने सियासत गरमा दी है। सोशल मीडिया पर कई यूज़र्स दावा कर रहे हैं कि भारत में टिकटॉक की वेबसाइट काम करने लगी है। हालांकि, सरकार ने इस पर अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

कांग्रेस का आरोप
इस बीच विपक्षी दल कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला। पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर लिखा –
भारत में चीन की कंपनी ‘टिक टॉक’ की वेबसाइट चलने लगी है.
चीन से झड़प में हमारे 20 जांबाज सैनिक शहीद हुए. पहले तो नरेंद्र मोदी ने चीन को क्लीनचिट दी.
लेकिन..
जब कांग्रेस ने दबाव बनाया तो हेड लाइन मैनेज करने को ‘टिक टॉक’ बैन किया.
अब मोदी फिर चीन से लप्पो झप्पो कर रहे हैं, चीन…
— Congress (@INCIndia) August 22, 2025
“गलवान घाटी की झड़प में हमारे 20 सैनिक शहीद हुए थे, लेकिन पीएम मोदी ने चीन को क्लीनचिट दे दी। कांग्रेस के दबाव में टिकटॉक पर रोक लगाई गई, और अब जब मोदी चीन के साथ रिश्ते सुधार रहे हैं, तो टिकटॉक की वापसी की खबरें आ रही हैं। मोदी का चीन प्रेम, देश प्रेम पर भारी पड़ रहा है।”
टिकटॉक पर कब लगी थी रोक?
जून 2020 में गलवान घाटी संघर्ष के बाद केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा का हवाला देते हुए 59 चीनी ऐप्स को बैन किया था। उस वक्त आईटी मंत्रालय ने कहा था कि ये ऐप्स भारत की संप्रभुता, अखंडता और सुरक्षा के लिए खतरा हैं।
टिकटॉक की वापसी की अटकलों ने एक बार फिर भारत-चीन संबंधों और सरकार की नीति को लेकर बहस छेड़ दी है।
