सामग्री पर जाएं
जून 3, 2026
  • About
  • About
  • Blog
  • Contact
  • Contact
  • Home
  • Home
  • Podcast
  • Services
cropped-Untitled-1-12-12-2025-19-09-30.png

cropped-Screenshot_401.png
मुख्य मेनू
  • राष्ट्रीय
  • घर
  • उत्तराखंड
  • हमारे बारे में
  • उत्तर प्रदेश
  • सेवाएँ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • ब्लॉग
  • संपर्क करें
  • Contact
लाइट/डार्क बटन
Watch Video
  • घर
  • Uttarakhand
  • नदिया व खेतों का सीना चीरती पोकलैंड मशीन, केलाखेड़ा में धड़ल्ले से चल रहा अवैध खनन का खेल, ऊधमसिंह नगर का पुलिस एवं प्रशासन मौन।
  • UdhamSinghNagar
  • Uttarakhand

नदिया व खेतों का सीना चीरती पोकलैंड मशीन, केलाखेड़ा में धड़ल्ले से चल रहा अवैध खनन का खेल, ऊधमसिंह नगर का पुलिस एवं प्रशासन मौन।

Bharat News 1 वर्ष ago 1 minute read 0 टिप्पणियाँ

उधम सिंह नगर जिले में खुलेआम बेख़ौफ़ होकर अवैध खनन करने वाले माफिया अनुमति पक्की जमीन की लेकर वर्ग क की जमीन 1 किलोमीटर खेतो से खनन निकालकर चांदी काट रहे है। अनुमति कही की निकासी कही की\” जेसीबी और पोकलैंड मशीन से नदियों का सीना चीर रहे हैं। प्रशासन को शिकायत के बावजूद कार्रवाई न होना कहीं ना कहीं इन माफियाओ का हौसला बढ़ता है।

राजीव चावला/ एडिटर।

उधम सिंह नगर जिले के केलाखेड़ा क्षेत्र में इन दिनों अवैध खनन का गोरखधंधा खुलेआम चल रहा है। जहां खनन माफिया अनुमति किसी और खेत की लेते है और अनुमति वाले इलाके से करीब 1 किलोमीटर दूर जाकर मशीनों से अवैध खनन कर रहे है।खनन माफिया इतने बेखौफ हो चुके हैं कि दिनदहाड़े नदी और उसके किनारे बसे खेतों में जेसीबी और पोकलैंड मशीनों के ज़रिए गहराई तक खुदाई कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने कई बार प्रशासन को इसकी शिकायत दी, लेकिन अब तक न तो कोई ठोस कार्रवाई हुई है और न ही अवैध खनन पर कोई अंकुश लग पाया है। स्थिति यह हो गई है कि प्रशासनिक आदेश और पर्यावरणीय नियमों को ताक पर रखकर खनन माफिया जेसीबी और पोकलैंड मशीनों से 40 से 50 फीट गहरे गड्ढे कर चुके हैं। इससे एक ओर जहां सरकारी राजस्व को भारी नुकसान हो रहा है, वहीं दूसरी ओर इलाके की भौगोलिक स्थिति को भी गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है। नदी का प्राकृतिक प्रवाह मोड़ा जा रहा है, जिससे वर्षा ऋतु में बाढ़ की आशंका को बल मिल रहा है। स्थानीय निवासियों को डर है कि यदि यह सिलसिला नहीं रुका, तो आने वाली बरसात में नदी का रुख बस्तियों की ओर हो सकता है, जिससे जन-धन की व्यापक हानि हो सकती है।
———————-
\"\"
विधायक पांडेय ने दिखाएं उग्र तेवर
बीते सप्ताह क्षेत्रीय विधायक अरविंद पांडे ने अपने दल-बल के साथ मौके पर पहुंचकर अवैध खनन का निरीक्षण किया था। उन्होंने नदी के किनारे बने गहरे गड्ढों को देखकर हैरानी जताई और उच्च अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश भी दिए। लेकिन इसके बाद भी खनन माफिया के हौसले और बुलंद हो गए हैं। उनका कहना था कि नदी क्षेत्र में हो रहा यह खनन पूरी तरह अवैध है और इससे भविष्य में बड़ी प्राकृतिक आपदा भी आ सकती है।
————————-

\"\"
प्रशासन के रवैया पर लोगों का आक्रोश
स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि उन्होंने कई बार उपजिलाधिकारी, तहसील प्रशासन और पुलिस से लिखित शिकायत भी दी, लेकिन हर बार उन्हें सिर्फ आश्वासन ही मिला। यह उदासीनता न केवल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाती है, बल्कि खनन माफियाओं को संरक्षण देने की आशंका को भी जन्म देती है।
————————
\"\"
दहशत,पर्यावरण पर छाया संकट
खनन से निकली मिट्टी और रेत ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरकर आसपास के इलाकों में निर्माण कार्यों के लिए भेजी जा रही है। इससे ग्रामीण रास्ते भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि ट्रैक्टरों के तेज रफ्तार और वजन के कारण कई बार दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं। साथ ही, नदी की प्राकृतिक संरचना बिगड़ने से भू-क्षरण और जलस्तर में बदलाव की संभावना भी जताई और ग्रामीण सड़क हादसों एवं माफियाओं की गुंडई से भी खौफजदा है।
—————————
क्या कहता है प्रशासन?
इस विषय पर जब प्रशासनिक अधिकारियों से बात करने की कोशिश की गई, तो कुछ अधिकारियों ने जांच का हवाला देकर पल्ला झाड़ लिया, जबकि कुछ ने स्पष्ट रूप से कोई जानकारी देने से इनकार कर दिया। इससे साफ है कि या तो प्रशासन की जानकारी में सब कुछ होते हुए भी आंखें मूंद ली गई हैं, या फिर खनन माफियाओं को राजनीतिक और प्रशासनिक संरक्षण प्राप्त है।
————————
निष्कर्ष:
केलाखेड़ा में चल रहा यह अवैध खनन केवल सरकारी नियमों की अनदेखी नहीं, बल्कि जन सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण के लिए एक गंभीर चुनौती है। यदि प्रशासन जल्द कोई कड़ा कदम नहीं उठाता है, तो आने वाले समय में इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ सकती है

लेखक के बारे में

Bharat News

Administrator

बेवसाइट देखना सभी पोस्ट देखें

नेविगेशन पोस्ट करें

पिछला: उधम सिंह नगर में बेधड़क तरीके से बिक रहे कॉलोनियों के पार्क, प्रशासन बेखबर – कॉलोनी वासी हाईकोर्ट जाने को मजबूर
अगला: रहस्मयी नर्स आत्महत्या कांड का हैरान करने वाला खुलासा\” रिश्तेदार निकला आरोपी\” पुलिस ने पूरे कांड का खुलासा\” पढ़िए पूरी ख़बर।

संबंधित कहानियां

Uttarakhand-CM-Pushkar-Singh-Dhami
1 minute read
  • Uttarakhand

दफ्तरों का चक्कर काटने से मुक्ति- अब घर बैठे विडियो कॉनफेरेंस पर होगी रजिस्ट्री

News Desk 1 वर्ष ago 0
1 minute read
  • UdhamSinghNagar
  • Uttarakhand

मेयर और पालिकाध्यक्षों के अधिकार छीनने वाला शासनादेश निरस्त\” सीएम के फ़ैसले का मेयर ने जताया आभार।

Bharat News 1 वर्ष ago 0
1 minute read
  • Nainital
  • Uttarakhand

नैनीताल ज़ू ने बर्ड फ्लू से बचाव के लिए की कड़ी तैयारियाँ, पर्यटकों के लिए जारी की गई एडवाइजरी

Bharat News 1 वर्ष ago 0

Categories

  • Local (27)
  • National (103)
  • News (320)
  • Uttarakhand (17)
  • Uttarakhand News (537)
  • अंतरराष्ट्रीय (22)
  • उत्तर प्रदेश (244)
  • उत्तराखंड (368)
  • दिल्ली (73)
  • बरेली (74)
  • राष्ट्रीय (144)

Subscribe

Email
The form has been submitted successfully!
There has been some error while submitting the form. Please verify all form fields again.

Recent Post

  • दिल्ली के मालवीय नगर रेस्टोरेंट में आग का तांडव: 21 लोगों की मौत, कई घायल,मृतकों में अधिकांश विदेशी; राहत-बचाव में जुटीं एजेंसियां
  • खान सर के कोचिंग सेंटर पर मंडराया खतरा, फायरिंग के बाद 2 दिन में कोचिंग उड़ाने की दी धमकी
  • विधायक तिलक राज बेहड़ ने तहसील दिवस में सुनी जन समस्याएं, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
  • UKSSSC सख्त: परीक्षा केंद्रों पर सीधी निगरानी, हाई-रिस्क सेंटर्स पर पहले से नजर
  • राज्य स्तरीय वोविनाम में शानदार प्रदर्शन, विजेताओं को पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने किया सम्मानित

Recent Posts

  • दिल्ली के मालवीय नगर रेस्टोरेंट में आग का तांडव: 21 लोगों की मौत, कई घायल,मृतकों में अधिकांश विदेशी; राहत-बचाव में जुटीं एजेंसियां
  • खान सर के कोचिंग सेंटर पर मंडराया खतरा, फायरिंग के बाद 2 दिन में कोचिंग उड़ाने की दी धमकी
  • विधायक तिलक राज बेहड़ ने तहसील दिवस में सुनी जन समस्याएं, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
  • UKSSSC सख्त: परीक्षा केंद्रों पर सीधी निगरानी, हाई-रिस्क सेंटर्स पर पहले से नजर
  • राज्य स्तरीय वोविनाम में शानदार प्रदर्शन, विजेताओं को पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने किया सम्मानित

Recent Comments

कोई टिप्पणी नही है।

Archives

  • जून 2026
  • मई 2026
  • अप्रैल 2026
  • मार्च 2026
  • फ़रवरी 2026
  • जनवरी 2026
  • दिसम्बर 2025
  • नवम्बर 2025
  • अक्टूबर 2025
  • सितम्बर 2025
  • अगस्त 2025
  • मई 2025
  • अप्रैल 2025
  • मार्च 2025
  • फ़रवरी 2025

Categories

  • Local
  • National
  • News
  • Uttarakhand
  • Uttarakhand News
  • अंतरराष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • दिल्ली
  • बरेली
  • राष्ट्रीय

आप चूक गए होंगे

Screenshot_468
1 minute read
  • Uttarakhand News

दिल्ली के मालवीय नगर रेस्टोरेंट में आग का तांडव: 21 लोगों की मौत, कई घायल,मृतकों में अधिकांश विदेशी; राहत-बचाव में जुटीं एजेंसियां

News Desk 3 घंटे ago 0
hat
1 minute read
  • Uttarakhand News

खान सर के कोचिंग सेंटर पर मंडराया खतरा, फायरिंग के बाद 2 दिन में कोचिंग उड़ाने की दी धमकी

News Desk 4 घंटे ago 0
gbnn bn
1 minute read
  • Uttarakhand News

विधायक तिलक राज बेहड़ ने तहसील दिवस में सुनी जन समस्याएं, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

News Desk 24 घंटे ago 0
Screenshot_466
1 minute read
  • Uttarakhand News

UKSSSC सख्त: परीक्षा केंद्रों पर सीधी निगरानी, हाई-रिस्क सेंटर्स पर पहले से नजर

News Desk 1 दिन ago 0

There was an error trying to submit your form. Please try again.

This field is required.

There was an error trying to submit your form. Please try again.

अधिक जानने के लिए यहां क्लिक करें

हमारी सेवाओं के बारे में जानकारी प्राप्त करें और समुदाय की सबसे महत्वपूर्ण खबरों से जुड़े रहें।

अभी पढ़ें
  • राष्ट्रीय
  • घर
  • उत्तराखंड
  • हमारे बारे में
  • उत्तर प्रदेश
  • सेवाएँ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • ब्लॉग
  • संपर्क करें
  • Contact
कॉपीराइट &कॉपी; 2026 सर्वाधिकार सुरक्षित. | ReviewNews द्वारा AF themes.