सामग्री पर जाएं
जून 3, 2026
  • About
  • About
  • Blog
  • Contact
  • Contact
  • Home
  • Home
  • Podcast
  • Services
cropped-Untitled-1-12-12-2025-19-09-30.png

cropped-Screenshot_401.png
मुख्य मेनू
  • राष्ट्रीय
  • घर
  • उत्तराखंड
  • हमारे बारे में
  • उत्तर प्रदेश
  • सेवाएँ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • ब्लॉग
  • संपर्क करें
  • Contact
लाइट/डार्क बटन
Watch Video
  • घर
  • UdhamSinghNagar
  • हाथी दांत तस्करी के अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, उत्तराखंड एसटीएफ और वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में तस्कर गिरफ्तार
  • UdhamSinghNagar

हाथी दांत तस्करी के अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, उत्तराखंड एसटीएफ और वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में तस्कर गिरफ्तार

Bharat News 1 वर्ष ago 1 minute read 0 टिप्पणियाँ

उत्तराखंड के खटीमा क्षेत्र में बड़ी सफलता, दो हाथी दांत बरामद, नेपाल तक फैला नेटवर्क

खटीमा। उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) और वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में सोमवार को वन्यजीव तस्करी से जुड़े एक अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया गया। खटीमा क्षेत्र से एक शातिर तस्कर को दो बेशकीमती हाथी दांत के साथ गिरफ्तार किया गया है। इस कार्रवाई को वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में उत्तराखंड पुलिस की एक बड़ी सफलता माना जा रहा है।

एसटीएफ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री नवनीत भुल्लर ने बताया कि पुलिस महानिदेशक श्री दीपम सेठ के निर्देश पर वन्यजीव तस्करी जैसी संगीन अपराधों की रोकथाम के लिए एसटीएफ को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। उसी के तहत सीओ एसटीएफ श्री आर.बी. चमोला और एंटी नारकोटिक्स कुमाऊं यूनिट के प्रभारी निरीक्षक पावन स्वरुप के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम को खटीमा क्षेत्र में अंतर्राज्यीय वन्यजीव तस्करों की मौजूदगी की गोपनीय सूचना मिली थी।

इस सूचना के आधार पर एसटीएफ और खटीमा वन रेंज की संयुक्त टीम ने क्षेत्र में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर उसकी तलाशी ली गई, तो उसके पास से दो अदद हाथी दांत बरामद किए गए। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान उत्तम सिंह पुत्र मदन सिंह, निवासी नागवनाथ, थाना खटीमा, जनपद उधम सिंह नगर, उम्र 32 वर्ष के रूप में हुई है।

बरामद हाथी दांत की लंबाई और मध्य गोलाई क्रमशः 15 सेमी x 11 सेमी और 10.5 सेमी x 10 सेमी है। इसके अलावा तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल (नंबर UK 06 Y 8347) को भी जब्त किया गया है। जांच में यह सामने आया है कि आरोपी लम्बे समय से उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती जिलों के साथ-साथ नेपाल में वन्यजीव अंगों की तस्करी में लिप्त था।

एसएसपी नवनीत भुल्लर ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर के खिलाफ खटीमा थाना क्षेत्र में वन्यजीव संरक्षण अधिनियम (Wildlife Protection Act) की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। यह अधिनियम हाथी जैसे दुर्लभ प्राणियों को पहली अनुसूची में संरक्षित करता है, जिनका शिकार करना एक गंभीर अपराध है।

पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा की गई इस कार्रवाई में उत्तराखंड एसटीएफ के निरीक्षक पावन स्वरुप, उपनिरीक्षक विपिन जोशी, विनोद जोशी, मुख्य आरक्षी मनमोहन सिंह, महेन्द्र कुमार, किशोर गिरी, आरक्षी इसरार, वीरेंद्र चौहान, जीतेन्द्र कुमार और मोहित शामिल थे। वहीं वन विभाग की ओर से रेंजर नविन रैखवाल, धन सिंह अधिकारी, दिनेश चंद्र पंत, निर्मल रावत और भूपाल सिंह जीना की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

एसएसपी ने कहा कि वन्यजीवों की अवैध तस्करी न केवल पर्यावरणीय संतुलन के लिए खतरा है बल्कि यह संगठित अपराध के वैश्विक नेटवर्क से भी जुड़ी होती है। उत्तराखंड एसटीएफ इस प्रकार की गतिविधियों पर लगातार नजर रख रही है और भविष्य में भी इसी प्रकार की सघन कार्रवाई जारी रखेगी।

जनता से अपील की गई है कि यदि उन्हें कहीं पर भी वन्यजीवों की तस्करी से जुड़ी कोई जानकारी प्राप्त हो तो वे तत्काल अपने नजदीकी पुलिस थाने या एसटीएफ उत्तराखंड (फोन नंबर: 0135-2656202) से संपर्क करें। सभी की सतर्कता और सहयोग से ही इस संगीन अपराध को जड़ से समाप्त किया जा सकता है।

लेखक के बारे में

Bharat News

Administrator

बेवसाइट देखना सभी पोस्ट देखें

नेविगेशन पोस्ट करें

पिछला: बाबा तरसेम सिंह हत्याकांड के फरार इनामी आरोपी अनूप सिंह को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार
अगला: ऑपरेशन सिंदूर का पूरा ब्योरा: कर्नल सोफिया कुरैशी (भारतीय थलसेना) और विंग कमांडर व्योमिका सिंह (भारतीय वायुसेना) ने बताया— PoK से पाकिस्तान तक कहां-कहां हुए सर्जिकल स्ट्राइक जैसे हमले

संबंधित कहानियां

1 minute read
  • UdhamSinghNagar
  • Uttarakhand

मेयर और पालिकाध्यक्षों के अधिकार छीनने वाला शासनादेश निरस्त\” सीएम के फ़ैसले का मेयर ने जताया आभार।

Bharat News 1 वर्ष ago 0
1 minute read
  • UdhamSinghNagar
  • Uttarakhand

रुद्रपुर के ठाकुर रुद्र प्रताप सिंह ने CBSE 10वीं में 99.8% अंक हासिल कर बढ़ाया शहर का मान फिजिक्सवाला के उड़ान बैच से पाई सफलता, चार विषयों में मिले 100 में 100 अंक

Bharat News 1 वर्ष ago 0
1 minute read
  • UdhamSinghNagar
  • Uttarakhand

नदिया व खेतों का सीना चीरती पोकलैंड मशीन, केलाखेड़ा में धड़ल्ले से चल रहा अवैध खनन का खेल, ऊधमसिंह नगर का पुलिस एवं प्रशासन मौन।

Bharat News 1 वर्ष ago 0

Categories

  • Local (27)
  • National (103)
  • News (320)
  • Uttarakhand (17)
  • Uttarakhand News (539)
  • अंतरराष्ट्रीय (22)
  • उत्तर प्रदेश (244)
  • उत्तराखंड (368)
  • दिल्ली (73)
  • बरेली (74)
  • राष्ट्रीय (144)

Subscribe

Email
The form has been submitted successfully!
There has been some error while submitting the form. Please verify all form fields again.

Recent Post

  • Rahul Gandhi के उत्तराखंड दौरे को लेकर कांग्रेस में जोश, विधायक तिलक राज बेहड़ ने कार्यकर्ताओं से की भारी संख्या में जुटने की अपील
  • ऋषिकेश ट्रांजिट कैंप पहुंचे सीएम धामी, चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
  • दिल्ली के मालवीय नगर रेस्टोरेंट में आग का तांडव: 21 लोगों की मौत, कई घायल,मृतकों में अधिकांश विदेशी; राहत-बचाव में जुटीं एजेंसियां
  • खान सर के कोचिंग सेंटर पर मंडराया खतरा, फायरिंग के बाद 2 दिन में कोचिंग उड़ाने की दी धमकी
  • विधायक तिलक राज बेहड़ ने तहसील दिवस में सुनी जन समस्याएं, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

Recent Posts

  • Rahul Gandhi के उत्तराखंड दौरे को लेकर कांग्रेस में जोश, विधायक तिलक राज बेहड़ ने कार्यकर्ताओं से की भारी संख्या में जुटने की अपील
  • ऋषिकेश ट्रांजिट कैंप पहुंचे सीएम धामी, चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
  • दिल्ली के मालवीय नगर रेस्टोरेंट में आग का तांडव: 21 लोगों की मौत, कई घायल,मृतकों में अधिकांश विदेशी; राहत-बचाव में जुटीं एजेंसियां
  • खान सर के कोचिंग सेंटर पर मंडराया खतरा, फायरिंग के बाद 2 दिन में कोचिंग उड़ाने की दी धमकी
  • विधायक तिलक राज बेहड़ ने तहसील दिवस में सुनी जन समस्याएं, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

Recent Comments

कोई टिप्पणी नही है।

Archives

  • जून 2026
  • मई 2026
  • अप्रैल 2026
  • मार्च 2026
  • फ़रवरी 2026
  • जनवरी 2026
  • दिसम्बर 2025
  • नवम्बर 2025
  • अक्टूबर 2025
  • सितम्बर 2025
  • अगस्त 2025
  • मई 2025
  • अप्रैल 2025
  • मार्च 2025
  • फ़रवरी 2025

Categories

  • Local
  • National
  • News
  • Uttarakhand
  • Uttarakhand News
  • अंतरराष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • दिल्ली
  • बरेली
  • राष्ट्रीय

आप चूक गए होंगे

vbbcvb
1 minute read
  • Uttarakhand News

Rahul Gandhi के उत्तराखंड दौरे को लेकर कांग्रेस में जोश, विधायक तिलक राज बेहड़ ने कार्यकर्ताओं से की भारी संख्या में जुटने की अपील

News Desk 5 घंटे ago 0
rfgfdgb
1 minute read
  • Uttarakhand News

ऋषिकेश ट्रांजिट कैंप पहुंचे सीएम धामी, चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

News Desk 6 घंटे ago 0
Screenshot_468
1 minute read
  • Uttarakhand News

दिल्ली के मालवीय नगर रेस्टोरेंट में आग का तांडव: 21 लोगों की मौत, कई घायल,मृतकों में अधिकांश विदेशी; राहत-बचाव में जुटीं एजेंसियां

News Desk 10 घंटे ago 0
hat
1 minute read
  • Uttarakhand News

खान सर के कोचिंग सेंटर पर मंडराया खतरा, फायरिंग के बाद 2 दिन में कोचिंग उड़ाने की दी धमकी

News Desk 10 घंटे ago 0

There was an error trying to submit your form. Please try again.

This field is required.

There was an error trying to submit your form. Please try again.

अधिक जानने के लिए यहां क्लिक करें

हमारी सेवाओं के बारे में जानकारी प्राप्त करें और समुदाय की सबसे महत्वपूर्ण खबरों से जुड़े रहें।

अभी पढ़ें
  • राष्ट्रीय
  • घर
  • उत्तराखंड
  • हमारे बारे में
  • उत्तर प्रदेश
  • सेवाएँ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • ब्लॉग
  • संपर्क करें
  • Contact
कॉपीराइट &कॉपी; 2026 सर्वाधिकार सुरक्षित. | ReviewNews द्वारा AF themes.