देहरादून: भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के तहत उद्योग संवर्धन एवं आंतरिक व्यापार विभाग (DPIIT) द्वारा जारी स्टेट्स स्टार्टअप इकोसिस्टम रैंकिंग (5वां संस्करण) में उत्तराखंड को मजबूत स्टार्टअप इकोसिस्टम विकसित करने वाला ‘लीडर’ घोषित किया गया है। इस उपलब्धि के लिए राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस पर राज्य के उद्योग विभाग को सर्टिफिकेट ऑफ एप्रिसिएशन प्रदान किया गया।

इससे स्पष्ट होता है कि उत्तराखंड की स्टार्टअप नीति नवाचार, उद्यमिता, निवेश प्रोत्साहन और युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने में सफल रही है। यह सफलता अब राष्ट्रीय स्तर पर एक मॉडल के रूप में देखी जा रही है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, “यह मान्यता उत्तराखंड के लिए गर्व का विषय है। हमारी सरकार ने स्टार्टअप्स को बढ़ावा देने के लिए सरल प्रक्रियाएं, अनुकूल नीतियां और सशक्त इकोसिस्टम तैयार किया है। युवाओं में नवाचार की अपार क्षमता है और सरकार उन्हें हर स्तर पर सहयोग प्रदान कर रही है। यह उपलब्धि राज्य के उद्यमियों, स्टार्टअप्स और अधिकारियों के सामूहिक प्रयास का परिणाम है।”
Dehradun | Uttarakhand has been recognised as a ‘Leader’ in building a strong startup ecosystem in the States’ Startup Ecosystem Ranking (5th Edition) released by the Department for Promotion of Industry and Internal Trade (DPIIT) under the Ministry of Commerce and Industry,… pic.twitter.com/0yykxCLnkO
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) January 17, 2026
उत्तराखंड सरकार स्टार्टअप्स को ऋण और सब्सिडी भी प्रदान करती है, जिससे युवा आसानी से अपने व्यवसाय शुरू कर सकें। कई युवाओं ने अपने गांवों में स्टार्टअप्स स्थापित किए हैं, जिससे स्थानीय रोजगार के अवसर भी बढ़े हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ‘मन की बात’ कार्यक्रम में ऐसे युवाओं के उदाहरणों को साझा कर उनका उत्साह बढ़ाया है।
