काशीपुर: परिवहन विभाग ने डग्गामार वाहनों के खिलाफ अभियान चलाते हुए सितंबर में 90 वाहन सीज किए और 1800 वाहन चालान किए।

एआरटीओ संदीप वर्मा ने बताया कि छतरी चौराहा और टांडा मोड़ से दिल्ली, देहरादून और हरिद्वार के लिए चलने वाले बस, कार और अन्य वाहनों में नियम उल्लंघन देखा गया। कार्रवाई बाजपुर, काशीपुर और जसपुर में की गई।
विभाग ने कहा कि अभियान लगातार जारी रहेगा और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होती रहेगी।
