जसपुर: नगर क्षेत्र में शनिवार को सड़क किनारे एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव संदिग्ध अवस्था में पाया गया, जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

बताया गया है कि जीजीआईसी के सामने वाले मार्ग पर स्थित श्मशान घाट के पास सड़क किनारे एक युवक का शव पड़ा होने की जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पहचान की कोशिश की।
पुलिस ने मृतक की शिनाख्त उसके पास मिले आधार कार्ड के आधार पर की, जिसमें उसका नाम शफात नबी (38 वर्ष) निवासी मोहल्ला दिल्ला सिंह दर्ज है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मौत के कारणों की जांच की जा रही है।
