नेपाल में Gen-Z आंदोलन की आग लगातार फैल रही है। सोमवार से शुरू हुआ यह विरोध अब हिंसा और आगजनी में बदल चुका है। प्रदर्शनकारी सरकार और नेताओं को निशाना बनाते हुए राजधानी काठमांडू सहित कई इलाकों में घरों और सरकारी इमारतों को आग के हवाले कर रहे हैं।

इसी बीच, पूर्व प्रधानमंत्री झलनाथ खनाल का घर भी प्रदर्शनकारियों के गुस्से की चपेट में आ गया। आगजनी में उनकी पत्नी राजलक्ष्मी खनाल, जो पेशे से चित्रकार थीं, गंभीर रूप से झुलस गईं। अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
अब तक इस हिंसक आंदोलन में 19 लोगों की मौत और सैकड़ों लोगों के घायल होने की पुष्टि हो चुकी है। हालात पर काबू पाने के लिए सुरक्षाबलों को सीधी गोली चलाने के आदेश दिए गए हैं, लेकिन स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है।
🔥Bloody Zoomer Revolution: Nepal’s ex-PM’s wife burned alive, armed militants storm presidential palace, set it on fire and beat ministers, president resigns
▪️The building housing the country’s president’s office has been seized. Protesters set the palace on fire.#Nepal pic.twitter.com/Fqom9kuE39
— cvetko35 (@cvetko35) September 9, 2025
मंगलवार को प्रदर्शनकारियों ने संसद भवन में घुसकर आग लगा दी। साथ ही प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली, राष्ट्रपति और गृहमंत्री के निजी आवासों पर भी हमला कर आगजनी की गई।
