दिल्ली के कानून मंत्री और बीजेपी नेता कपिल मिश्रा को 2020 में हुए दिल्ली दंगों के मामले में बड़ी राहत मिली है। राउज़ एवेन्यू स्थित सेशन कोर्ट ने उन्हें इस केस में जांच से मुक्त कर दिया है।

‘बार एंड बेंच’ की रिपोर्ट के अनुसार, ट्रायल कोर्ट ने पहले उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों में मिश्रा की भूमिका की जांच के आदेश दिए थे। यह आदेश यमुना विहार निवासी मोहम्मद इलियास की याचिका पर दिया गया था, जिसमें इलियास ने मिश्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की थी।
सेशन कोर्ट ने अब इस मामले में अपना फैसला सुनाते हुए कहा कि कपिल मिश्रा के खिलाफ जांच की कोई आवश्यकता नहीं है। अदालत के इस फैसले के बाद कपिल मिश्रा को इस पूरे प्रकरण में बड़ी राहत मिल गई है।
