श्रीनगर: मंगलवार तड़के एक अनियंत्रित वाहन ने सड़क पर खड़ी कई गाड़ियों को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। गनीमत रही कि हादसा सुबह के समय हुआ, जिससे किसी तरह की जनहानि नहीं हुई और बड़ा नुकसान टल गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस फरार वाहन और चालक की तलाश में जुटी है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि जल्द ही आरोपी तक पहुंचा जा सके।
