सीएम धामी ने बनबसा में लैंडपोर्ट निर्माण का लिया जायजा, बोले—सीमा क्षेत्र के विकास की नई शुरुआत

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को बनबसा में भारत-नेपाल सीमा पर प्रस्तावित लैंडपोर्ट परियोजना स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से निर्माण कार्य की स्थिति की जानकारी ली और समय पर गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

सीएम धामी ने कहा कि बनबसा के गुदमी क्षेत्र में 500 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनने वाला यह लैंडपोर्ट भारत और नेपाल के बीच व्यापार, आवागमन और सांस्कृतिक संबंधों को और प्रगाढ़ करेगा। उन्होंने इसे सीमांत क्षेत्रों के आर्थिक विकास की दिशा में राज्य की एक बड़ी उपलब्धि बताया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *