नैनीताल के मल्लीताल क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग किशोरी ने शुक्रवार सुबह अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया। चिकित्सकों ने जांच के बाद पुष्टि की कि किशोरी 9 महीने की गर्भवती थी।

जन्म के बाद आरोपी सूरज अस्पताल पहुंचा और मिठाई बांटने लगा, जिसे पुलिस ने तुरंत हिरासत में ले लिया। जांच में पता चला कि आरोपी ने किशोरी का यौन शोषण किया और वह गर्भवती हुई।
किशोरी कक्षा नौवीं की छात्रा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है।
