रुद्रपुर। भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड का प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किए जाने के बाद पूर्व विधायक राजेश शुक्ला के सम्मान में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ग्राम भगवानपुर में स्वागत एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्रामवासियों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवारों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत करते हुए नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

समारोह के दौरान क्षेत्रवासियों ने फूल-मालाओं और अभिनंदन के माध्यम से राजेश शुक्ला के प्रति अपना सम्मान व्यक्त किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी ग्रामवासियों, कार्यकर्ताओं और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवारों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का स्नेह, विश्वास और समर्थन ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाया जाएगा।

राजेश शुक्ला ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए ग्राम प्रधान विनीत सिंह सोलंकी, ज्येष्ठ प्रमुख संजय सिंह, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष (रुद्रपुर ग्रामीण) राजीव शुक्ला, भरत मिश्रा समेत सभी आयोजकों और सहयोगियों का विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों का प्रेम और विश्वास उन्हें समाज और प्रदेश की सेवा के लिए निरंतर प्रेरित करता रहेगा।

कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने प्रदेश प्रवक्ता के रूप में राजेश शुक्ला की नई पारी को भाजपा संगठन और क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। स्वागत समारोह के दौरान पूरे क्षेत्र में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला।