राहुल गांधी की छवि लगातार बदल रही है। कभी मज़ाक और आलोचना का शिकार बनने वाले राहुल अब जनता की नज़रों में गंभीर और भरोसेमंद नेता के तौर पर देखे जा रहे हैं। इसका संकेत इंडिया टुडे-सी वोटर के ताज़ा मूड ऑफ द नेशन सर्वे से मिला है।

सर्वे की बड़ी बातें
यह सर्वे जुलाई से अगस्त 2025 के बीच हुआ, जिसमें 2 लाख से अधिक लोगों की राय शामिल है।
-
INDIA ब्लॉक का नेतृत्व: 28% लोगों ने राहुल गांधी को गठबंधन का नेता चुना। ममता बनर्जी (8%), अखिलेश यादव (7%) और अरविंद केजरीवाल (6%) उनसे काफी पीछे रहे।
-
नेता प्रतिपक्ष का काम: 50% जनता राहुल के प्रदर्शन से संतुष्ट दिखी।
-
कांग्रेस का नेतृत्व: 38% लोगों ने कहा कि राहुल ही कांग्रेस के लिए सबसे उपयुक्त चेहरा हैं।
कांग्रेस और INDIA ब्लॉक को फायदा
कांग्रेस के काम से 47% लोग खुश नज़र आए। वहीं, 66% लोगों ने माना कि कांग्रेस ही असली विपक्ष है। सर्वे में 63% लोगों ने कहा कि INDIA गठबंधन जारी रहना चाहिए।
राहुल गांधी की छवि में सुधार
पहले जहां राहुल के भाषण मज़ाक और ट्रोलिंग का विषय बनते थे, वहीं अब संसद में उनके आक्रामक तेवर और जनता से जुड़े मुद्दों पर मुखरता ने उन्हें एक गंभीर नेता के रूप में स्थापित कर दिया है।
बीजेपी पर असर
सर्वे में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनी हुई है, लेकिन फरवरी 2025 के मुकाबले उसकी अनुमानित सीटें 281 से घटकर 260 रह गई हैं।
